Paris: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Paris:

Paris: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को लेकर मैक्रों की ‘‘सकारात्मक भावनाओं’’ की सराहना की।छह दिन की फ्रांस और लक्जमबर्ग यात्रा पर आए जयशंकर ने बृहस्पतिवार को फ्रांस के राजदूत सम्मेलन को भी संबोधित किया।Paris:

Read also–Sports News: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से अपने नाम की एशेज सीरीज

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’उन्होंने कहा, ‘‘समकालीन वैश्विक विकास पर उनके विचारों और हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रति उनकी सकारात्मक भावना की गहराई से सराहना करता हूं।’एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि फ्रांस के राजदूत सम्मेलन को संबोधित करना उनके लिए सम्मान की बात थी।Paris:

Read also– Iran: ईरान में प्रदर्शन के बीच इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद, जानिए क्या है वजह? 

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संसाधन और संपर्क से प्रेरित समकालीन वैश्विक परिवर्तनों को रेखांकित किया। सोच में बदलाव एक अहम कारक रहा है।’’उन्होंने ये भी कहा, ‘‘बहुध्रुवीयता और रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ावा देने में भारत-फ्रांस साझेदारी का विशेष महत्व है।’बुधवार को जयशंकर ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां-नोएल बैरोट से वार्ता के बाद कहा था कि भारत, यूरोप के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है और दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक राजनीति में अधिक स्थिरता ला सकते हैं।Paris:

उन्होंने कहा कि वैश्विक राजनीति में यूरोप एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और भारत के लिए उसके साथ संबंध मजबूत करना आवश्यक है। दोनों मंत्रियों ने मुख्य रूप से अगले महीने कृत्रिम मेधा (एआई) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।सोमवार को जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल से मुलाकात कर तेल बाजारों और परमाणु ऊर्जा सहित वैश्विक ऊर्जा मुद्दों पर चर्चा की।इसके अलावा उन्होंने पेरिस में ‘फ्रेंच-इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ द्वारा आयोजित ‘फ्रेंच-इंडियन यंग टैलेंट्स प्रोग्राम’ के प्रतिभागियों से भी संवाद किया। इस यात्रा के दौरान जयशंकर ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री लुक फ्रीडेन तथा वहां के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटल के साथ भी बातचीत की। Paris:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *