कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर चीन के सामने ‘आत्मसमर्पण’ करने का गंभीर आरोप लगाया

Congress:

Congress: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार की चीन नीति को ‘अपमानजनक’ करार दिया है। जयराम रमेश का यह हमला उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार चीनी कंपनियों को भारतीय सरकारी ठेकों में बोली लगाने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।​ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर जयराम रमेश ने कहा कि पाकिस्तान को चीन के सैन्य समर्थन के महज 8 महीने बाद प्रतिबंध हटाने की तैयारी हो रही है। Congress

Read also–Maharashtra Accident: ठाणे में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक व कार की भिड़ंत से 11 लोग घायल

​सुरक्षा का सवाल उठाते हुए जयराम रमेश ने कहा कि डिप्टी आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने चीन को ‘विरोधी’ बताया था फिर ​नीति में बदलाव क्यो हो रहा है।इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश और चीनी कामगारों को उदारता से वीजा क्यो दिया जा रहा है।जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए इसे सोची-समझी आत्मसमर्पण की रणनीति बताया है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 19 जून 2020 को पीएम द्वारा दी गई ‘क्लीन चिट’ ने चीन के हौसले बुलंद किए हैं।Congress

​जयराम रमेश ने कहा कि​”यह आत्मसमर्पण तब हो रहा है जब भारतीय सैनिकों को गश्त करने से रोका जा रहा है, पूर्वी लद्दाख में चीन की भारी सैन्य मौजूदगी है, अरुणाचल पर उकसावा जारी है और ब्रह्मपुत्र पर मेडोग बांध बनाया जा रहा है।कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को आगामी बजट सत्र में उठाने की तैयारी कर ली है। विपक्ष की मांग है कि संसद में चीन की चुनौतियों और खतरों पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, जिसे लंबे समय से टाला जा रहा है।Congress

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *