Somnath Swabhiman Parv : PM मोदी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत शौर्य यात्रा का किया नेतृत्व

Somnath Swabhiman Parv, PM Narendra Modi, Shaurya yatra, Somnath Swabhiman Parv, Somnath Mandir, Gujarat news, Somnath Mandir Gujarat, Shaurya yatra photos, Shaurya yatra Somnath mandir, Shaurya yatra Somnath mandir photos, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शौर्य यात्रा, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सोमनाथ मंदिर, गुजरात न्यूज, सोमनाथ मंदिर गुजरात

Somnath Swabhiman Parv : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व किया। यह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक औपचारिक शोभा यात्रा है।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में 108 अश्वों की झांकी निकाली गई जो वीरता और बलिदान का प्रतीक है।प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए यात्रा मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग और श्रद्धालु जमा हुए थे। Somnath Swabhiman Parv Somnath Swabhiman Parv Somnath Swabhiman Parv

Read also-मानवाधिकार संस्था: ईरान में प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हुई

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर खड़े होकर एक किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।इसके बाद, मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत के उन अनगिनत नागरिकों को याद करने के लिए मनाया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करता रहेगा।Somnath Swabhiman Parv 

Read also- दिल्ली में शीतलहर से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया

महमूद गजनी ने करीब एक हजार साल पहले 1026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था  इस दौरान अपना जीवन कुर्बान करने वालों की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के एक बयान के अनुसार सदियों पहले इस मंदिर को नष्ट करने के कई बार प्रयास किए जाने के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज विश्वास, साहस और राष्ट्रीय गर्व के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में खड़ा है।यह सब इसे इसकी प्राचीन महिमा में बहाल करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों के कारण संभव हुआ है।Somnath Swabhiman Parv Somnath Swabhiman Parv

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *