तीन साल में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह! पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों को किया परेशान

Weather Update: The coldest January morning in three years! Severe cold has troubled people across North India.

Weather Update: दिल्ली में मंगलवार 13 जनवरी की सुबह न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन सालों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही। इससे पहले 16 जनवरी, 2023 को राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बुधवार यानी आज भी दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी रहने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सूखे का दौर ऊंचाई वाले इलाकों में जल्द खत्म हो सकता है। शिमला मौसम विभाग ने 16 जनवरी से तीन दिनों तक हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा, 12.8 डिग्री सेल्सियस था। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि 15 जनवरी से कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है।

Read Also: राहुल गांधी ने की तमिलनाडु के गुडलूर स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत

हालांकि, कश्मीर घाटी में सूखी सर्दी से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान लगाया है। जम्मू में भी मंगलवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ सुबह हुई और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा – जो सामान्य से तीन डिग्री से थोड़ा कम है। इस साल कश्मीर घाटी में असामान्य रूप से सूखी ठंड पड़ रही है और अब तक मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसा तब हो रहा है जब चिल्लई कलां चल रहा है। Weather Update:

चिल्लई कलां 40 दिनों की सबसे ज्यादा सर्दियों की मियाद होती है, जिसमें आमतौर पर भारी बर्फबारी होती है और तापमान हिंमांक बिंदु से काफी नीचे चला जाता है। जहां एक तरफ बर्फ न होने के कारण, बिजली और पानी की कमी के साथ-साथ कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर और घाटी के दूसरे हिस्सों में बर्फ की चादर न होने से सैलानी भी निराश हैं। Weather Update:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *