जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान 8 जवान घायल, इलाके में तलाशी अभियान जारी

Kishtwar

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में छिपे माने जा रहे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने सोमवार को तलाश अभियान फिर से शुरू कर दिया, जिसे रात में रोक दिया गया था। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

Read Also: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नितिन नबीन आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन

आपको बता दें, किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र के मन्द्राल-सिंहपुरा के पास सोनार गांव में रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया गया था और इस दौरान वहां छिपे आतंकवादियों के हमले में 8 सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में पेड़ होने और ढलानों वाले दुर्गम इलाके में दृश्यता और आवागमन सीमित होने के कारण रविवार देर रात अभियान रोक दिया गया था। आज सुबह होते ही तलाशी अभियान को फिर शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई टीम ड्रोन और खोजी कुत्तों के साथ इलाके में तलाश अभियान संचालित कर रही हैं और साथ ही कड़ी सुरक्षा घेराबंदी किए हुए हैं ताकि आतंकवादी भाग नहीं सकें। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो से तीन आतंकवादी इलाके में छिपे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह होते ही अभियान फिर से शुरू कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं जम्मू स्थित सेना की व्हाइट नाइट कोर ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त आतंकवाद रोधी अभियान में सुरक्षा बलों का चतरू के उत्तर-पूर्व में स्थित सोनार क्षेत्र में आतंकवादियों से सामना हुआ।

Read Also: नोएडा: पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन

सेना ने कहा, ‘‘घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और असैन्य प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय के साथ अभियान जारी है।’’

सेना ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और भूभाग में शत्रु की गोलीबारी का जवाब देने में सैनिकों की असाधारण दक्षता और दृढ़ संकल्प की सराहना की। ये मुठभेड़ इस साल जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तीसरी झड़प है। इससे पहले सात और 13 जनवरी को कठुआ जिले के बिलवार क्षेत्र के कहोग और नजोते जंगलों में मुठभेड़ हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *