अपर्णा यादव को तलाक देंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव, लगाए ये गंभीर आरोप

SP

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और BJP नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का सार्वजनिक ऐलान किया है। यह घटनाक्रम आज 19 जनवरी 2026 को उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सुर्खियों में आया है।

Read Also: Crime News: लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@iamprateekyadav) पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपर्णा यादव को “स्वार्थी” बताया और जल्द से जल्द तलाक लेने की बात कही है। प्रतीक ने आरोप लगाया कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को खराब कर दिया है और उनका एकमात्र लक्ष्य प्रसिद्ध व प्रभावशाली बनना है।

इसके साथ ही पोस्ट में प्रतीक ने साझा किया कि वर्तमान में उनकी मानसिक स्थिति काफी खराब है, लेकिन उनकी पत्नी को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने अपर्णा यादव की एक तस्वीर भी साझा की जिस पर उन्होंने ‘Family Destroyer’ (परिवार तोड़ने वाली) लिखा था।

Read Also: South America: चिली के जंगल में आग लगने से मची अफरा तफरी, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

गौरतलब है, अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। इस खबर के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों और यादव परिवार में हलचल तेज हो गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *