Crime News: बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कोरियाई महिला के साथ यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

Crime News:

Crime News: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कथित सुरक्षा जांच के दौरान एक दक्षिण कोरियाई नागरिक के साथ ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद अफ्फान अहमद (25) के रूप में हुई है, जो एक निजी एयरलाइन का संविदा कर्मचारी है। उसे 19 जनवरी को हुई इस घटना के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।Crime News:  

Read also- मनरेगा की बकाया राशि को लेकर डिंडीगुल के ठेकेदारों ने किया धरना प्रदर्शन

पुलिस ने बताया कि ये घटना टर्मिनल 2 पर उस समय हुई जब महिला दक्षिण कोरिया जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले इमिग्रेशन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर रही थी।पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ने उसके बैग से बीप की आवाज आने का बहाना बनाकर, नियमित जांच के बहाने, उसे पुरुषों के शौचालय के पास एक सुनसान जगह पर ले गया।शिकायत में कहा गया है कि हाथ से तलाशी लेने के बहाने, उसने कथित तौर पर कई बार महिला को गलत तरीके से छुआ और गले लगाया।Crime News:  

Read also- Kerala: सबरीमाला स्वर्ण गबन मामलें में गरमाई सियासत, प्रधान पुजारी को SIT हिरासत में भेजा गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने कड़ा विरोध किया, तो आरोपी मौके से फरार हो गया।महिला ने घटना की सूचना तुरंत हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों को दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।Crime News:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *