भारत को टैरिफ पर कम और व्यापार बढ़ावा देने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए- विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा

Delhi

Delhi: विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा ने गुरुवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार को लेकर चिंताओं के बीच भारत को टैरिफ के बारे में ‘कम सोचना’ चाहिए और मौकों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।बंगा ने कहा कि पिछले 20 सालों में देश ने 100 से ज्यादा क्षेत्रीय और द्विपक्षीय समझौते किए हैं और हाल ही में हुआ भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता इसका एक उदाहरण है। Delhi:

Read also- Gold Price : अनिश्चितता के दौर में सोने की चमक बरकरार, 5,000 टन से ऊपर पहुंची वैश्विक मांग

उन्होंने कहा, “टैरिफ के बारे में कम सोचें और अवसरों के बारे में ज्यादा सोचें जैसा कि आपने (भारत ने) यूरोपीय संघ के साथ किया है (एफटीए)।बंगा ने ये बातें भुवनेश्वर स्थित सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (सीटीटीसी) के दौरे के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं।विश्व बैंक के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सभी व्यापारिक सौदे मायने रखते हैं।Delhi:

Read also- Uttarakhand: CM धामी ने सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

उन्होंने कहा, “पिछले दो दशकों में व्यापार में आए बदलावों को देखें तो वैश्विक व्यापार चौगुना हो गया है, जबकि उभरते बाजारों की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़कर 40 फीसदी हो गई है, इसलिए, भारत जैसे उभरते बाजार अब वैश्विक व्यापार के प्रमुख घटक बन गए हैं।”Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *