Meghalaya: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान से शनिवार यानी आज 7 फरवरी को दो और शव बरामद किए गए जिससे खदान में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार 5 फरवरी को उमसंगट गांव के थांगस्कू इलाके में विस्फोट स्थल पर कई एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान दोनों शव बरामद किए गए। Meghalaya
Read Also: प्रधानमंत्री मोदी ने की सदानंदन मास्टर के राज्यसभा में पहले भाषण की तारीफ
पुलिस ने आगे बताया कि कई लोग अब भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान की पुष्टि के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत खलीहरियात पुलिस थाने में स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक दो आरोपियों, जलाफेट पोरडुंग गांव के फोर्मे चिरमांग (36) और सुतंगा पोहवैलोंग गांव के शमेही वार (42) को गिरफ्तार किया गया है।
