10 से ज्यादा स्कूल को मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

Delhi News: More than 10 schools received bomb threats, search operation underway

Delhi News: दिल्ली में सोमवार यानी आज 9 फरवरी को कम से कम 10 विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए जिसके कारण बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने ये जानकारी दी।

Read Also: कोलकाता में विंटेज कार रैली का आयोजन, दिखी शानदार गाड़ियों की झलक

डीएफएस के मुताबिक, शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों से सुबह के समय आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए, जिसके बाद दमकल गाड़ियां और बम निरोधक दस्ते तुरंत उन जगहों पर भेजे गए। डीएफएस के अधिकारी ने कहा, ‘‘आज कुल 10 स्कूल को बम की धमकी मिली। Delhi News

दमकल सेवा दल तुरंत परिसर में पहुंचे। तलाशी ली जा रही है।’’ एहतियात के तौर पर इन सभी स्कूल को खाली करा लिया गया है। बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दलों के साथ मिलकर श्वान दल व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *