रात के अंधेरे में बस से उठने लगा धुआं! फायर ब्रिगेड को अंदर मिली जली बॉडी

Delhi News: Smoke began rising from the bus in the dark of night! Fire brigade found a burnt body inside.

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक निजी बस में आग लगने के बाद सहायक का जला हुआ शव बरामद किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने रविवार 8 फरवरी को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार 7 फरवरी की देर रात 12.33 बजे जनकपुरी मछली बाजार क्षेत्र से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

Read Also: 10 से ज्यादा स्कूल को मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान बस चालक के सहायक के रूप में पहचाने गए 25 वर्षीय सुनील शर्मा का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का अभियान एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि आग अगरबत्ती से लगी।  Delhi News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *