Haryana: CM सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को जारी की किस्त की राशि

Haryana: 

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को जारी की किस्त की राशि। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की प्रेस वार्ता। मुख्यमंत्री ने कहा हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त की जारी। योजना के तहत 9 लाख 22 हजार 452 लाभार्थी बहनों के खातों में 193 करोड रुपए की डाली गई राशि। अब तक चार किस्तों में 634 करोड रुपए की राशि की जा चुकी है जारी।

Read Also:  Crime News: भदोही में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आज ही वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी की जारी।इन योजनाओं के तहत 34 लाख 14 हजार लाभार्थियों को 1 हजार 98 करोड़ रुपए की राशि की गई जारी।पेंशन से संबंधित समस्याएं और आय आधारित पात्रता से जुड़ी शिकायतों के निष्पक्ष निपटान के लिए जिलों के एडीसी को दिए गए निर्देश। हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत 12 लाख 62 हजार बहनों के बैंक खातों में डाली गई नवंबर और दिसंबर माह की सब्सिडी। गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली बहनों के बैंक खातों में 38 करोड़ 97 लाख रुपए की डाली गई सब्सिडी। Haryana: 

Read Also: मणिपुर के उखरुल में हिंसा! आगजनी और गोलीबारी… 5 दिन के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 101 करोड रुपए की राशि की गई जारी।विभिन्न 18 जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 1431 करोड़ रुपए की डाली गई राशि। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत फरवरी 2026 से 1100 रुपए की राशि सीधे लाभार्थी के बचत बैंक खाते में की जाएगी जमा।शेष 1000 रुपए की राशि सरकार द्वारा संचालित सावधि जमा खाते में की जाएगी जमा। हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत कुल 223 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि की जा चुकी है जारी। Haryana: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *