Dark Circles Home Remedy : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल और लैपटॉप हमारी लाइफ की अटूट हिस्सा बन चुका है. ऑफिस टाइम में कई घंटो स्क्रीन पर समय बिताना हमारी मजबूरी सी हो गई है. लेकिन इसका सीधा खामियाजा हमारी आंखों को भुगतना पड़ता है. नींद की कमी और बढ़ते तनाव की वजह से आंखो के नीचे डार्क सर्कल्स होना एक आम समस्या बन गई हैं.
ये डार्क सर्कल्स न केवल आपके खुबसुरत से चेहरे की चमक छीन लेते हैं बल्कि आपको समय से पहले उम्रदराज और थका हुआ भी दिखाते है. ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप आपने डार्क सर्कल्स से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं और चेहरे को भी ग्लोइंग बना सकते हैं.
Read also- अभिनेता राजपाल यादव को नौ करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में क्यों जाना पड़ा तिहाड़ जेल
खीरा और गुलाब जल का हाइड्रेटिंग मास्क Dark Circles Home Remedy
बनाने का तरीका: खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. इसमें गुलाब जल मिलाएं.
कैसे लगाएं: दो कॉटन पैड्स को इस मिश्रण में डुबोएं और अपनी आंखों पर रखकर 15 से 20 मिनट के लिए लेट जाएं. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.Dark Circles Home Remedy Dark Circles Home Remedy
फायदे : खीरा आंखों की सूजन को कम करता है और गुलाब जल त्वचा को अंदर से निखारता है.
आलू और शहद का ब्राइटनिंग मास्क
बनाने का तरीका: आलू को पीसकर उसका पेस्ट बना लें या रस निकाल लें. इसमें शहद मिलाकर अच्छी तरह फेंटें.
कैसे लगाएं: इस पेस्ट को हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं. 10 से 15 मिनट तक सूखने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें.Dark Circles Home Remedy Dark Circles Home Remedy Dark Circles Home Remedy
फायदे: आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो जिद्दी कालेपन को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं.
Read also- नजरुल का यू-टर्न: खिलाड़ियों और बीसीबी ने भारत में नहीं खेलने का किया फैसला
एलोवेरा और विटामिन-इ नाइट मास्क
बनाने का तरीका: एलोवेरा जेल में विटामिन-इ कैप्सूल का तेल निकाल कर अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि यह सफेद क्रीमी टेक्सचर न बन जाए.
कैसे लगाएं: रात को सोने से पहले अपनी रिंग फिंगर से आंखों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में 2 मिनट मसाज करें. इसे रात भर लगा रहने दें.Dark Circles Home Remedy Dark Circles Home Remedy
फायदे : यह मास्क रात भर आपकी स्किन को रिपेयर करता है और डार्क सर्कल्स को जड़ से खत्म करने में मदद करता है.
