Bangladesh: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार यानी आज 12 फरवरी की सुबह से मतदान शुरू हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद यह पहला आम चुनाव है, इसलिए इसे बेहद अहम माना जा रहा है। देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। देश भर के 300 संसदीय क्षेत्रों में से 299 में मतदान सुबह 7:30 बजे (स्थानीय समय) से शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होने की उम्मीद है। संसदीय सीट पर एक उम्मीदवार की मौत हो जाने से मतदान स्थगित कर दिया गया है। अब केवल 299 सीटों पर मतदान हो रहा है। साथ ही, एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह भी चल रहा है, जिसमें संवैधानिक, चुनावी और संस्थागत सुधारों के 84-पॉइंट पैकेज पर राय ली जा रही है। Bangladesh
चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है और लगभग 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है, जो देश के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी तैनाती बताई जा रही है। पहली बार यह चुनाव बांग्लादेश आवामी लीग पार्टी के बगैर हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को आंदोलन के दमन और हत्याओं का दोषी ठहराये जाने और उन्हें मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी आवामी लीग पार्टी को भी यूनुस सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था। ऐसे में अब मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-पार्टी गठबंधन के बीच है। Bangladesh Bangladesh
Read Also: Trade Union Strike: ट्रेड यूनियनों की आज हड़ताल, जरूरी सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
इस चुनाव में 50 राजनीतिक दलों के कुल 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बीएनपी ने सबसे अधिक 291 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इनमें 83 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है और सभी दलों से शांति बनाए रखने को कहा है। प्रशासन ने राजधानी के प्रमुख इलाकों में बख्तरबंद वाहन (एपीसी) और त्वरित कार्यबल (आरएटी) तैनात किए हैं। पुलिस के अनुसार, ढाका के 2,131 मतदान केंद्रों में से 1,614 को संवेदनशील बताया गया है। हालांकि सेना ने ढाका शहर में दो मतदान केंद्रों को ‘जोखिमपूर्ण’ बताया है।
पहली बार चुनाव में सुरक्षा के लिए ड्रोन और ‘बॉडी-वॉर्न कैमरों’ (कपड़ों पर लग सकने वाले कैमरे) का उपयोग किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, करीब 12.7 करोड़ मतदाताओं में से 3.58 प्रतिशत मतदाता पहली बार मतदान करने वाले हैं।पहली बार करीब आठ लाख पंजीकृत प्रवासी बांग्लादेशी आईटी आधारित डाक मतपत्र प्रणाली के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। Bangladesh
