आज असम दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, मोरन ईएलएफ का करेंगे उद्घाटन

Assam: Today, Prime Minister Modi is on a visit to Assam and will inaugurate Moran ELF

Assam: प्रधानमंत्री मोदी आज असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह पिछले तीन महीने में मोदी का तीसरा असम दौरा होगा। राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया, ”मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की पवित्र भूमि पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक स्वागत है।” Assam Assam

उन्होंने कहा, असम उन ऐतिहासिक परियोजनाओं के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जो हमारे राज्य में कनेक्टिविटी, प्रौद्योगिकी और विकास को गति प्रदान करेंगी।” प्रधानमंत्री ने गुरुवार रात एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि वे शनिवार को डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी में कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए असम में रहेंगे।

Read Also: 15 से 25 फरवरी तक विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय फ्लीट समीक्षा और मिलन कार्यक्रम

प्रधानमंत्री संभवत: सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचेंगे और इसके बाद वह भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सी-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ जाएंगे, जहां वह 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 4.2 किलोमीटर लंबी सुविधा का उद्घाटन करेंगे। मोदी लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टर के 40 मिनट के हवाई प्रदर्शन को भी देखेंगे। इसके बाद वह ईएलएफ से सी-130 विमान से ही अपने दौरे के दूसरे चरण के लिए गुवाहाटी रवाना होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *