Haryana: महाशिवरात्रि पर्व पर दुख भंजन मंदिर में भव्य आयोजन, सुबह 8:25 बजे से होगा जलाभिषेक

Haryana
Haryana: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र महाशिवरात्रि पर प्राचीन श्री दुख भंजन महादेव मंदिर में भव्य आयोजन कल, रविवार सुबह 8:25 बजे से होगा जलाभिषेक, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।Haryana:

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सन्निहित सरोवर के निकट स्थित प्राचीन दुखभंजन महादेव मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में कल सुबह 8 बजकर 25 मिनट से भगवान आशुतोष शिव का जलाभिषेक आरंभ होगा।Haryana:

Read Also: नोएडा मेट्रो का विस्तार… बॉटनिकल गार्डन से नोएडा तक एक्वा लाइन के विस्तार को मिली मंजूरी

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुशील शास्त्री ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है। मात्र एक बेलपत्र अर्पित करने और एक लोटा जल चढ़ाने से भी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।Haryana:
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद और देसी घी अर्पित करेंगे। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। पंडित सुशील शास्त्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने सभी भक्तों से अनुशासन बनाए रखते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद लेने की अपील की है। Haryana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *