Haryana: डॉ अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान, पत्रकारिता में योगदान के लिए CJI ने किया सम्मानित

Haryana

Haryana: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के कुलगुरु डॉ अमित आर्य को शनिवार को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए दिया गया। डॉ आर्य कई न्यूज चैनल में संपादक रहने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं। Haryana:

Read Also:Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर बढ़ी गुलाब की डिमांड, फूल मार्केट में उमड़ी कपल्स की भीड़

डॉ अमित आर्य को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन व ‘हरियाणा गौरव सम्मान समारोह’ के दौरान दिया गया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्य कांत ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। विदित रहे कि डॉ अमित आर्य मीडिया जगत का बड़ा चेहरा रहे हैं। Haryana:

Read Also:“प्रधानमंत्री मोदी ने असम में पूर्वोत्तर भारत की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया

साल 1994 में पत्रकारिता शुरू करने वाले डॉ आर्य का इस क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक का योगदान है। डीएलसीसुपवा के कुलगुरु बनने से पहले वे केंद्रीय सूचना मंत्रालय, उत्तर क्षेत्र के सलाहकार रहे हैं। उससे पहले उनके नाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सबसे लंबे समय तक मीडिया सलाहकार रहने का रिकॉर्ड है। Haryana

बतौर पत्रकार डॉ आर्य ने कई क्षेत्रीय व राष्ट्रीय चैनल खड़े करने व उनके सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाई, जबकि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के तौर पर पत्रकारों व सरकार के बीच सेतु का सराहनीय कार्य किया। पत्रकारों की पेंशन शुरू करवाने, उनकी मान्यता का सरलीकरण, पत्रकारों के इंश्योरेंस की राशि में इजाफा कराने के साथ ही सैकड़ों ऐसे कल्याण के कार्यों के लिए उन्हें जाना जाता है। Haryana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *