दिल्ली पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की शिरकत

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अपना 79वां स्थापना दिवस मनाया।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने परेड की सलामी ली।दिल्ली पुलिस की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी, स्वाट टीम, श्वाान दस्ता, बैंड दल, मोटरसाइकिल सवार, पीसीआर इकाइयों तथा अन्य विशेष इकाइयों ने समन्वित मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। Delhi Police:

Read Also: Bihar News: लखीसराय में आठ साल की नाबालिग लड़की का कथित यौन शोषण हुआ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने कहा कि बल राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।सभा को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि बल की प्राथमिकताओं में “नशा मुक्त भारत” का निर्माण, साइबर आतंकवाद का उन्मूलन और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करना शामिल है।Delhi Police: 

Read Also: IndVSPak: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, 61 रनों से जीता मैच

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मुठभेड़ों में नौ गैंगस्टर मारे गए और विशेष प्रकोष्ठ विदेश भागे 32 गैंगस्टर की केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से निगरानी कर रही है।इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।Delhi Police: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *