Metro Pillar Collapse: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई में शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-चार के पुल का स्लैब गिरने की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना को “हृदयविदारक और दर्दनाक” बताते हुए अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की अपील की। Metro Pillar Collapse
Read Also: Bihar News: लखीसराय में आठ साल की नाबालिग लड़की का कथित यौन शोषण हुआ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
रोशन (52) ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें घटना स्थल को दिखाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा।अभिनेता ने लिखा, “दिल दहला देने वाला और दर्दनाक हादसा। मृतकों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना… मैं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की तारीफ करता हूं। लेकिन सुरक्षा जांच और ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम करना एक प्राथमिकता है, खासकर मुंबई की सबसे व्यस्त सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों के साथ ये जरूरी है।”Metro Pillar Collapse
Read Also: IndVSPak: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, 61 रनों से जीता मैच
उन्होंने लिखा ‘‘निर्माण कार्य में लगे लोगों और आम आदमी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।’’मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-चार के पुल के स्लैब का एक हिस्सा नीचे से गुजर रही गाड़ियों पर गिर गया था, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।Metro Pillar Collapse
