दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट में तीन लोग हुए घायल

Delhi

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में शनिवार सुबह एक घर में संदिग्ध गैस सिलेंडर विस्फोट में एक दंपति और उनका 22 साल का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। Delhi

गैस सिलेंडर विस्फोट के घायलों की पहचान जगदीश (60), उनकी पत्नी लक्ष्मी और उनके बेटे जतिन के रूप में हुई है। इस घटना में जगदीश लगभग 80 प्रतिशत झुलस गए हैं, उनकी पत्नी लगभग 70 प्रतिशत झुलस गईं और उनका बेटा लगभग 25 प्रतिशत तक झुलस गया है। डीएफएस अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी तीन घायलों को एंबुलेंस से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।’’ Delhi 

Read Also: हरियाणा: गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में बारात पर हमला, कई लोग घायल

अधिकारी ने कहा कि विभाग को सुबह चार बजकर 46 मिनट पर एक फोन आया था जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया था। यहां एक रिहायशी मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और इस विस्फोट से उनका मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *