सिंगापुर और जापान के दौरे पर आज रवाना होंगे यूपी CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो रहे हैं। साल 2017 में यूपी सीएम का कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा विदेशी दौरा है, जिसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

सीएम योगी 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 25 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। चर्चा के मुख्य विषयों में लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर, क्लीन एनर्जी और फिनटेक शामिल हैं। CM Yogi

इसके बाद सीएम योगी 25 और 26 फरवरी को जापान दौरे पर रहेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री यमानाशी, ओसाका और क्योटो जैसे शहरों का दौरा करेंगे। वे मैन्युफैक्चरिंग, मोबिलिटी और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित एक सम्मेलन में भी भाग लेंगे। CM Yogi

Read Also: PM मोदी ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत’ ट्रेन को आज दिखाएंगे हरी झंडी

जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विश्व की सबसे आधुनिक मैग्लेव (Maglev) ट्रेन का 100 किलोमीटर का टेस्ट राइड अनुभव लेंगे, जो 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसके दूसरी ओर सांस्कृतिक जुड़ाव के मद्देनजर जापान दौरे के दौरान सीएम योगी टोक्यो के पास स्थित एक हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन भी करेंगे। CM Yogi

सीएम योगी की विदेश यात्रा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अरबों डॉलर का निवेश आकर्षित करना है। इस दौरान 33 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ‘जापान सिटी’ और ‘सिंगापुर सिटी’ विकसित करने का प्रस्ताव दिया है, जिसके लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा।

विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले आज मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर के अंतिम चरण और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। CM Yogi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *