पंजाब: गुरदासपुर में सीमा चौकी पर मृत मिले दो पुलिसकर्मी

Gurdaspur

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। Gurdaspur

पुलिस के मुताबिक, मृत पाए गए पुलिसकर्मियों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले के अडियां में एक सीमा चौकी पर तैनात थे। गुरदासपुर थाना प्रभारी बनारसी दास ने फोन पर बताया कि कुमार होम गार्ड कर्मी, जबकि गुरनाम सहायक उपनिरीक्षक थे। दोनों के शव उस कमरे के अंदर मिले, जो एक चौकी के रूप में काम करता है।

Read Also: Assi Box Office: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की 2.60 करोड़ रुपये की…

गुरदासपुर जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ करीबी समन्वय में संचालित ये चौकियां रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में काम करती हैं और जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वह भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित है। Gurdaspur

गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य ने कहा, ‘‘सुबह हमें सूचना मिली कि हमारे दो कर्मी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी एवं फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।” Gurdaspur

इस बीच, कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य और केंद्र, दोनों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया। वडिंग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह बेहद चिंताजनक है कि गुरदासपुर जिले के अडियां गांव में एक चौकी के पास हमारे दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई। हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’’ Gurdaspur

उन्होंने केंद्र और राज्य से मामले की जांच करने, दोषियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने का आग्रह किया है। वडिंग ने कहा, ‘‘हम अपने लोगों, राज्य और देश की सुरक्षा के मामले में पक्षपातपूर्ण या विभाजित होने का जोखिम नहीं उठा सकते।’’ Gurdaspur

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *