Mexico सिटी में सेना की बड़ी कार्रवाई, मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया सैन्य कार्रवाई में ढेर

Mexico: मेक्सिको की सेना ने ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के नेता नेमेसीओ रूबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस ‘एल मेंचो’ को रविवार को मार गिराया, जिससे देश का सबसे ताकतवर बन चुका गिरोह नेतृत्वविहीन हो गया।इसी के साथ मेक्सिको को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन को अपने प्रयास दिखाने का बड़ा मौका मिला। मेक्सिको के रक्षा विभाग ने बयान में बताया कि ओसेगुएरा सर्वांतेस को पकड़ने के लिए जलिस्को राज्य के तापाल्पा में रविवार को चलाए गए अभियान में वह घायल हो गया और मेक्सिको सिटी ले जाए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read Also: Nepal Bus Accident: नेपाल में दर्दनाक बस हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी

बयान में कहा गया कि यह राज्य फेंटानिल और अन्य मादक पदार्थों की भारी मात्रा में अमेरिका में तस्करी करने वाले गिरोह का गढ़ है।बयान में कहा गया कि अभियान के दौरान सैनिकों पर गोलीबारी हुई और मौके पर चार लोगों को मार गिराया गया।इसमें बताया गया कि ओसेगुएरा सर्वांतेस सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए और बाद में उनकी भी मौत हो गई। Mexico: 

Read Also: Bollywood: फरहान अख्तर की चर्चित फिल्म मणिपुरी बूंग’ को मिला बाफ्टा अवार्ड, फैंस में खुशी की लहर

बयान में बताया गया कि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और बख्तरबंद वाहन, रॉकेट लॉन्चर तथा अन्य हथियार जब्त किए गए। इस अभियान के दौरान सशस्त्र बलों के तीन सदस्य घायल हुए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।मेक्सिको में अमेरिका दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यह अभियान मेक्सिको के विशेष बलों ने ‘‘द्विपक्षीय सहयोग के ढांचे के तहत चलाया और इस दौरान अमेरिका के अधिकारियों ने पूरक खुफिया जानकारी’’ मुहैया कराई।Mexico: 

सर्वांतेस की मौत के बाद जलिस्को और अन्य राज्यों में कई घंटे तक सड़कें बाधित किए जाने और वाहनों में आगजनी किए जाने की घटनाएं हुईं। सैन्य अभियानों को रोकने के लिए गिरोह आमतौर पर ऐसी रणनीति अपनाते हैं। जलिस्को में सोमवार को स्कूल बंद रहे।Mexico: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *