Crime News: दिल्ली के मंगोलपुरी में सिगरेट ना देने पर नाबालिग की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Crime News

Crime News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस बूथ के बेहद करीब एक पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में डर का माहौल है।Crime News:

मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक देर शाम शौच के लिए घर से निकलकर पास के पार्क में गया था। पार्क में रोशनी की व्यवस्था नहीं थी और वहां पहले से चार नाबालिग मौजूद थे। आरोप है कि इन युवकों ने पहले उससे सिगरेट मांगी। जब युवक ने सिगरेट देने से मना किया तो बात कहासुनी से आगे बढ़ गई और कुछ ही पलों में हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने युवक पर लगातार चाकू से वार कर दिए।Crime News:

चाकू लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई कुछ दिन पहले ही बिहार से दिल्ली आया था और किसी से उसकी कोई रंजिश नहीं थी। सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।Crime News:

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में मामला मामूली विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस बूथ से कुछ कदम की दूरी पर हुई इस हत्या ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और सभी नाबालिग आरोपियों को बाल न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *