झारखंड में एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए की जा रही है जांच

Air Ambulance Crash: An investigation is being conducted to find out the reasons for the air ambulance crash in Jharkhand

Air Ambulance Crash: झारखंड में एक एयर एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी सोमवार 23 फरवरी को रांची से दिल्ली जाते समय, उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विमान में चालक दल के दो सदस्य सहित कुल सात लोग सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दुर्घटना के समय के मौसम से जुड़े पहलू पर भी गौर किया जाएगा। वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड एयरवेज के पास छह विमानों का बेड़ा है। इसमें सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भी शामिल है। यह पता नहीं चल सका है कि विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ बरामद हुआ है या नहीं।

Read Also: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को दी मंजूरी

डीजीसीए ने सोमवार को बताया था कि विमान झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। डीजीसीए ने एक बयान में कहा, ‘‘विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित सात लोग सवार थे। विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी।’’ बयान के अनुसार, ‘‘शाम 19:34 बजे विमान का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में, कोलकाता से संपर्क और रडार संपर्क टूट गया।’’ यह एक महीने से भी कम समय में हुई दूसरी विमान दुर्घटना है। इससे पहले, 28 जनवरी को, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *