Crime News: लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पहले तो उसने पिता का मर्डर करके मामले को घुमाने की कोशिश की और पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस जांच में सब सामने आ गया… कलयुगी बेटे ने अपना जुल्म कुबुल लिया और हत्या की वारदात पुलिस के सामने उगल दिया।
दरअसल, लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी फिर उसके ब़डी पार्ट्स को कई टूकड़ों में काटकर मामला को रफा- दफा करने का प्रयास किया… लेकिन पुलिस जांच में सब सामने आ गया और उसे सब कुबूल करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पिता मणवेंद्र प्रताप सिंह एक सफल बिजनेसमैन थे, जिनका लखनऊ में पैथोलॉजी लैब और शराब का कारोबार था। बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उस पर डॉक्टर बनने का दबाव डालते थे, जबकि वह परिवार का बिजनेस संभालना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 20 फरवरी की सुबह 4:30 बजे भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद अक्षत ने लाइसेंसी राइफल से पिता को गोली मार दी।
Read Also: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश
इसके बाद अक्षत ने पिता के शव को टुकड़ों में काट दिया और नीले ड्रम में छुपा दिया। उसने शव के बाकी हिस्सों को शहर के बाहर सदरौना इलाके में फेंक दिया। अक्षत ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने अक्षत को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अक्षत ने बताया कि उसे पिता का दबाव सहन नहीं हो रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि अक्षत ने 10 लीटर केरोसीन भी खरीदा था, जिससे वह शव को जलाना चाहता था।
