बाहरी दिल्ली के एमसीडी स्कूल परिसर से मिला चौकीदार का जला हुआ शव

Crime News: Burnt body of a watchman found in MCD school premises in Outer Delhi

Crime News: बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में मौजूद एक एमसीडी प्राथमिक विद्यालय के गार्ड कक्ष से 58 साल के चौकीदार का जला हुआ शव मंगलवार यानी आज 24 फरवरी को बरामद हुआ। पुलिस ने ये जानकारी दी। मृतक की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रोहतक का निवासी था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि वो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में कार्यरत था और स्कूल में चौकीदार के पद पर तैनात था।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने बताया कि उसकी सेवानिवृत्ति 2027 में होनी थी। अधिकारी ने बताया, “स्कूल कर्मचारियों को सुबह करीब 7:45 बजे घटना का पता चला और उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। कुमार की ड्यूटी दोपहर एक बजे से शुरू होती थी और वे गार्ड रूम में रहते थे।” पुलिस ने बताया कि शव पूरी तरह से जला हुआ मिला। पुलिस ने साथ ही ये भी कहा कि आग केवल गार्ड कक्ष में लगी थी और आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

Read Also: कलयुगी बेटे की हैवानियत! पिता की हत्या, शव के टुकड़े कर ड्रम में छुपाया

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, स्कूल परिसर में आग लगने की सूचना सुबह करीब आठ बजे मिली, जिसके बाद एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, “जब तक हम पहुंचे, आग बुझाई जा चुकी थी। परिसर के निरीक्षण के दौरान, गार्ड कक्ष के अंदर एक जला हुआ शव मिला।” अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि घटना से पहले की घटनाओं के क्रम का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *