ECI: ​तमिलनाडु चुनाव की तैयारी: चेन्नई में चुनाव आयोग ने की बड़ी समीक्षा बैठक

ECI: ​आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर आज चेन्नई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की एक उच्च स्तरीय टीम ने राज्य की चुनावी तैयारियों का व्यापक जायजा लिया है।चुनाव आयोग की टीम ने अपनी इस यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस, AIADMK और DMK जैसे तमाम प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। अधिकतर दलों ने तमिलनाडु में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की सराहना की है।

Read Also: Indian Economy: अगले वित्त वर्ष में 6.8 से 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था- रिपोर्ट

​हालांकि, राजनीतिक दलों ने चुनाव के दौरान ‘मनी पावर’ और मुफ्त उपहारों (freebies) के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता जताई है। कुछ दलों ने मांग की है कि चुनावी धांधली रोकने के लिए ‘फ्लाइंग स्क्वायड’ की संख्या बढ़ाई जाए, जबकि कुछ ने चुनाव की तारीखें तय करते समय आगामी त्योहारों का ध्यान रखने का सुझाव दिया है। राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद,चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों, जिला कलेक्टरों (DEOs) और पुलिस अधीक्षकों (SPs) के साथ लंबी बैठक की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे।

Read Also: PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने याद वशेम स्मारक का किया दौरा, होलोकॉस्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

​कठोर कार्रवाई-प्रवर्तन एजेंसियों को हर तरह के प्रलोभन और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नकेल कसने के निर्देश दिए गए हैं। ​निष्पक्षता- चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार के पक्षपात की स्थिति में ‘जीरो-टोलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। वोटर सुविधा- पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की सुविधा और पहुंच को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *