Mathura Holi: उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर शुक्रवार को चटकीले रंगों से सराबोर हो गया।रंगों के त्योहार होली से पहले बड़ी तादाद में श्रद्धालु भगवान के साथ होली खेलने के लिए उमड़ पड़े। अपने ऊपर पड़ते रंग-गुलाल के साथ पूरे भक्तिभाव से लोग नाचते-गाते और होली की मस्ती में डूबे दिखे। Mathura Holi:
Read Also: Crime News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने नाबालिग की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया
इस खास मौके पर भगवान द्वारकाधीश के साथ होली खेलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी पहुंचीं। ये उनकी अटूट भक्ति का प्रतीक है।देश भर में होली का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन ब्रज क्षेत्र में रंगों के उत्सव की शुरुआत हर बार की तरह पहले ही हो चुकी है।मथुरा समेत पूरे इलाके में त्योहार खास रस्मों, मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। Mathura Holi:
Read Also: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार-पूर्णिया में की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता
मथुरा में होली के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर जी के दरबार में फूलों की होली का भव्य आयोजन किया। जहां पुजारियों ने भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित कर रंग-बिरंगे फूलों से वर्षा की। Mathura Holi:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
