Bengaluru: बेंगलुरू हवाईअड्डे पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Tamil Nadu: Flight operations disrupted at Chennai airport due to fog

Bengaluru: बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अव्यवस्था पैदा हो गयी जब कथित तौर पर घोर कुप्रबंधन के कारण लगातार दो दिनों तक यात्रा योजनाएं बाधित रहने से नाराज नेपाल जाने वाले यात्रियों द्वारा एक निजी विमानन कंपनी के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन किया गया।यात्रियों के अनुसार, गुरुवार सुबह 10:30 बजे बेंगलुरू से काठमांडू के लिए रवाना हुआ विमान काठमांडू में उतरने के बजाए वापस लौट आया और यात्रियों को इसका कारण भी स्पष्ट नहीं किया गया। Bengaluru

Read Also: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानिए आज के खास दिन की कहानी

खबरों के मुताबिक, उसी विमान ने शुक्रवार सुबह फिर से उड़ान भरी, लेकिन एक बार फिर काठमांडू में उतरने में विफल रहा और उसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि लखनऊ में उतरने के बाद उन्हें कई घंटों तक विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया। यहां एक यात्री ने शुक्रवार को अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘हमें घंटों तक बिना उचित जानकारी दिए विमान के अंदर ही रखा गया। किसी ने भी स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि क्या हो रहा है।’’Bengaluru

Read Also:  Mathura Holi: मथुरा में होली की धूम, रंगों में सराबोर हुआ बृजमंडल…बांके बिहारी मंदिर में खेली गई होली

लंबे इंतजार और थकावट के बाद यात्रियों ने विमान के अंदर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे विमानन कंपनी को उन्हें वापस बेंगलुरू ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यहां पहुंचने के बाद कई यात्री हवाई अड्डे पर आव्रजन क्षेत्र के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए बैठ गए और उन्होंने दो दिनों के अपने समय की हुई बर्बादी के कारण नाराजगी जताई।प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्हें कुल मिलाकर 30 घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर बंद रखा गया और उन्होंने एयरलाइन पर खराब समन्वय और संचार का आरोप लगाया।Bengaluru

यहां एक अन्य यात्री ने कहा, ‘‘नेपाल की हमारी पूरी यात्रा बर्बाद हो गई। हमने इसकी योजना बहुत पहले से बनाई थी और हमें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।’’ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने हस्तक्षेप किया और आंदोलन कर रहे यात्रियों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, कई लोगों ने विमानन कंपनी से जवाबदेही और मुआवजे की मांग करते हुए अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा।विमान में सवार लोगों में 40 से अधिक कन्नड़ भाषी यात्री भी शामिल थे, जिन्होंने कहा कि एयरलाइन द्वारा स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने में कथित विफलता के कारण उनकी लंबे समय से नियोजित नेपाल यात्रा बाधित हो गई।
एयरलाइन की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।Bengaluru

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *