Sanand: गुजरात में साणंद में प्रधानमंत्री ने किया रोड शो, NDA कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह

Sanand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित साणंद कस्बे में रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उन सड़कों के दोनों किनारे खड़े नजर आए, जहां से उनका काफिला गुजरा। लोगों के हाथों में तिरंगा था और कई लोगों ने प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए।Sanand

Read Also:  Sports News: पिता के अंतिम संस्कार के बाद भारतीय टीम से आज फिर जुड़ेंगे रिंकू सिंह, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच…

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए साणंद में हैं।

Read Also: Delhi: कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की- प्रधानमंत्री मोदी

सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, एटीएमपी सुविधा में एसएसडी सॉलिड स्टेट ड्राइव स्टोरेज डिवाइस के साथ-साथ रैम की तरह के डीआरएम और एनएएनडी उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।विज्ञप्ति के मुताबिक कंपनी ने अपने साणंद संयंत्र के लिए 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया है।Sanand

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *