Israel-Iran War: ईरान पर हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने निंदा की। उन्होंने सभी देशों से तनाव के इस माहौल में शांति कायम करने और दिक्कतों को दूर करने के लिए तत्काल बातचीत शुरू करने का आह्वान किया। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में कहा कि आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। Israel-Iran War:
Read Also: Nagpur Blast News: नागपुर विस्फोटक हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को मुआवजा देगी सरकार
गुटेरेस ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।उन्होंने बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने के लिए ईरान के जवाबी हमलों की भी निंदा की।Israel-Iran War:
Read Also: Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 लोगों की दर्दनाक मौत
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को वैध बताते हुए कहा, “ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता। यह सिद्धांत राजनीति का विषय नहीं है। यह वैश्विक सुरक्षा का विषय है और इसी उद्देश्य से अमेरिका वैध कार्रवाई कर रहा है। इजराइल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डैनी डैनन ने खतरे को रोकने के लिए हवाई हमलों को जरूरी बताया।Israel-Iran War:
