Israel-Iran War: ईरान में इंटरनेट सेवा ठप, युद्धग्रस्त देशों में फंसे भारतीयों के परिजन चिंतित

Israel-Iran War: अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के कारण कई भारतीय नागरिक वहां फंस गए हैं और उनके परिवार उनसे संपर्क करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।हमदान सैयद की बहन ईरान में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया, “मुझे रात एक बजे फोन आया कि वहां विस्फोट हुए हैं। सुबह जब वो नौ बजे अस्पताल गई तो वहां अयातुल्ला खामेनेई के घर के पास एक विस्फोट हुआ।

Read Also: Israel-Iran War: दुबई में फंसीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

रमजान की छुट्टियों में घर आए ईरान में एमबीबीएस के छात्र सैयद मुसैन रजेद ने ईरान में फंसे अपने दोस्तों की स्थिति बताई।मुसैन रजेद ने कहा, “वे वहां तनाव में हैं। एक समस्या ये है कि वे अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि इंटरनेट बंद है। केवल अंतरराष्ट्रीय कॉल ही काम कर रही हैं और वे अपने परिवार से बात कर रहे हैं।भारतीय और ईरानी दूतावासों से मिले समर्थन का जिक्र करते हुए हमदान ने कहा, “भारतीय दूतावास ने तुरंत उन्हें ईमेल भेजा, जिसमें लिखा था, ‘घबराएं नहीं, सब ठीक है।'”

Read Also: Israel-Iran War: ईरान पर हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने निंदा की

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों की शनिवार को निंदा की और ‘‘क्षेत्र और पूरी दुनिया को संकट से निकालने’’ के लिए तत्काल फिर से बातचीत शुरू करने का आह्वान किया।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आपातकालीन बैठक में कहा कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘वरना व्यापक संघर्ष होने की आशंका है जिसके नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।’Israel-Iran War:  

गुतारेस ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।उन्होंने बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने के लिए ईरान के जवाबी हमलों की भी निंदा की।संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई वैध थी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *