Israel-Iran War: ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को मध्य पूर्व क्षेत्र में दो मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। Israel-Iran War:
Read Also: Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, पोल्ट्री फार्मर्स ने सरकार से की ये डिमांड
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने दो मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।”भारद्वाज ने आगे कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।उन्होंने कहा, “बोर्ड तीन मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और पांच मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।”
