Crime News: कर्ज में डूबे जुआरी ने परिजनों को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime News:

Crime News: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को घर में पत्नी और तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जुआरी पर कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन नाबालिग बेटियों की हत्या का आरोप है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है  आरोपी की पहचान मुंचुन केवट के तौर पर हुई है, जो एक मजदूर होने के साथ-साथ आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता भी था। उसे अजमेर जिले के किशनगढ़ मंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। Crime News:

Read Also: Israel-Iran War: CBSE ने मध्य पूर्व क्षेत्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केवट की पत्नी अनीता (27) और उनकी तीन बेटियों (उम्र तीन, चार और पांच) के शव बुधवार को उनके घर के अंदर गला कटे हुए पाए गए। पड़ोसियों ने घर बंद और परिवार के बेसुध पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद से केवट लापता था, जिसके चलते पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए कई टीमें बनाईं। Crime News:

कुछ टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया, जबकि स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी गतिविधियों का पता लगाया।जांच में पता चला कि वह अजमेर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया था।टीम को सूचना दी गई और अंततः उसे किशनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया।

Read Also: Israel-Iran War: ईरान में इंटरनेट सेवा ठप, युद्धग्रस्त देशों में फंसे भारतीयों के परिजन चिंतित

आरोपी ने जुर्म किया कबूल –

पूछताछ के दौरान, केवट ने कथित तौर पर कबूल किया कि वो भारी कर्ज में डूबा हुआ था और कर्जदाता द्वारा उसे बार-बार भुगतान के लिए दबाव डाला जा रहा था। उसने स्वीकार किया कि उसने पिछले कुछ वर्षों में कर्ज लिया और जुए में उसे गंवा दिया।अधिकारी ने बताया, “बढ़ते कर्ज और लगातार दबाव के कारण उसने अपने परिवार को मारने और जगह छोड़ने का फैसला किया। Crime News:

उसने ये भी बताया कि उसका इरादा आत्महत्या करने का था, लेकिन वो हिम्मत नहीं जुटा सका और कहीं और बसने की योजना बना रहा था।”पुलिस ने बताया कि केवट एक आदतन जुआरी है।हत्या का मामला दर्ज किया गया और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *