UNSC Meeting : अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें संघर्ष में फंसे बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया गया।इस बैठक का आधिकारिक शीर्षक ‘‘संघर्ष में बच्चे, प्रौद्योगिकी और शिक्षा’’ है। ये ऐसे वक्त में हुई है जब अमेरिका ने ईरान पर हमले में इजराइल का साथ दिया है।संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वह वैश्विक संस्था के सबसे शक्तिशाली निकाय में अध्यक्ष का पद संभालने वाली ऐसी पहली महिला होंगी UNSC Meeting UNSC Meeting UNSC Meeting UNSC Meeting UNSC Meeting
UNSC Meeting Read also- विदेश मंत्रालय: भारत-कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की
जो विश्व के किसी नेता की पत्नी हैं।राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी को ये अवसर इसलिए दिया गया है क्योंकि अमेरिका मार्च महीने के लिए परिषद की अध्यक्षता संभाल रहा है। अतीत में, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अक्सर अध्यक्षता करते रहे हैं।संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचने पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों से हाथ मिलाया और एक ग्रुप फोटो खिंचवाई।
Read also- हरियाणा में चावल निर्यातकों पर मध्य पूर्व में संघर्ष का असर, कारोबारियों ने की सरकार से दखल देने की मांग
बता दें कि मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार (28 फरवरी) से शुरू हुई इस सैन्य कार्रवाई में अब तक तेहरान सहित कई शहरों पर दर्जनों हमले हो चुके हैं, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई समेत कई शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं।
