लारा दत्ता : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री लारा दत्ता, मुंबई लौटने की कर रहीं कोशिश

LARA DUTTA

लारा दत्ता : अपने पति और पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और बेटी के साथ दुबई में मौजूद बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर “चिंतित” हैं और मुंबई लौटने की उम्मीद कर रही हैं। अभिनेत्री ने कहा वह इजराइल-ईरान युद्ध शुरू होने के समय ‘ब्रांड प्रमोशन’ के लिए दुबई आई थीं, जो बीते तीन साल से उनके लिए एक घर की तरह है। उन्होंने बताया कि वह एक स्टूडियो में थीं तभी उन्होंने विस्फोटों की आवाज सुनीं और मिसाइल गुजरते हुए देखीं। उन्होंने कहा, “मैं झूठ नहीं बोल सकती, ये दिन काफी तनावपूर्ण रहे हैं। हम घबराए हुए हैं और यह समय डरावना भी रहा है। लारा दत्ता

Read Also- कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध, जिसे कांग्रेस ने बनाया अपना राज्यसभा उम्मीदवार

ऊपर बहुत सारे लड़ाकू विमान उड़ रहे हैं, बहुत तेज धमाके हो रहे हैं। हालांकि हम एक बहुत ही सुरक्षित इलाके में एक विला में रहते हैं, …लेकिन खिड़कियां हिलती हैं, घर और दरवाजे खड़खड़ाते हैं, और यह सब परेशान करने वाला अनुभव है। लेकिन मुझे कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ, एक बार भी नहीं।”उन्होंने बताया कि वे भारत वापस जाने के लिए उड़ान ‘बुक’ कराने की कोशिश रहे हैं, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हैं। दत्ता ने कहा, “हम मुंबई वापस जाने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि बच्चे बहुत घबराए हुए हैं, और हम बड़े भी। हम यहां से निकलना चाहते हैं।”उन्होंने कहा, “जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था, तब मैं भारत में ही थी, और हमने देखा कि हमारे देश ने हमारी कितनी अच्छी तरह रक्षा की थी। और यहां भी ऐसा ही है।”दत्ता ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि सामान्य समझ दिखाते हुए कोई फैसला लिया जाएगा, जो सबके हक में होगा।लारा दत्ता

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *