Sonu Sood: दुबई में फंसे भारतीयों की मदद के लिए बढ़ाया सोनू सूद ने हाथ, मुफ्त आश्रय देने…

Sonu Sood:

Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में उड़ानें बाधित होने से दुबई में फंसे यात्रियों के लिए मुफ्त आश्रय की घोषणा की। सोनू सूद ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीयता से परे बेघर हुए लोगों को आश्रय देने की पेशकश की।

Read Also- कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध, जिसे कांग्रेस ने बनाया अपना राज्यसभा उम्मीदवार

उन्होंने कहा, “युद्ध के कारण कई यात्री दुबई में फंस गए हैं। अगर आप या आपका कोई परिचित बेघर है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित आश्रय प्रदान कर रहे हैं। देश कोई भी हो, किसी प्रकार की कोई शर्त नहीं। सिर्फ और सिर्फ मानवता के लिए। अगर आपको मदद की जरूरत है तो हमें इंस्टाग्राम पर संदेश भेजें। सूद ने वीडियो में कहा, “मौजूदा संकट के कारण दुबई में फंसे सभी लोगों को हम बताना चाहते हैं कि आपके रहने की व्यवस्था है। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि आपको मुफ्त आश्रय मिले।”Sonu Sood:

Read Also- जौनपुर के शिया इमामबाड़े में कथित तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात

उन्होंने खास तौर पर भारतीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, “जो लोग भी हमारे हिंदुस्तानी हैं, या किसी भी देश के लोग दुबई में फंस गए हैं, कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर संदेश भेजिए।अभिनेता ने कहा कि यात्रियों के घर लौटने तक रियल एस्टेट कंपनी ‘दुगास्ता प्रॉपर्टीज’ के माध्यम से मुफ्त आवास की व्यवस्था की जाएगी।ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में व्यापक रूप से उड़ानों के रद्द होने के बीच सूद ने यह पोस्ट किया।Sonu Sood:

फंसे हुए लोगों में अभिनेत्रियां सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी थीं, जो बाद में सुरक्षित घर लौट आईं। यह पहला मौका नहीं है जब सूद ने इस तरह की कोई पहल की है।सूद (52) को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान देश भर में फंसे हजारों प्रवासी श्रमिकों के घर भेजने के उद्देश्य से परिवहन की व्यवस्था करने के कार्यों के लिए सराहा गया था।पंजाब में 2025 में आई बाढ़ के दौरान भी सूद ने राहत कार्यों में अपना योगदान दिया था।Sonu Sood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *