Gyanesh Kumar: केरल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज,कोच्चि पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

Gyanesh Kumar: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुरुवार को कोच्चि पहुंचे, जहां वे पूर्व में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वो आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। कुमार ने कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से मलयालम में बात की।उन्होंने कहा, “हम 22 साल के अंतराल के बाद कोच्चि लौट रहे हैं। मैं अगले दो दिन यहीं रहूंगा।”Gyanesh Kumar: 

Read Also- कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध, जिसे कांग्रेस ने बनाया अपना राज्यसभा उम्मीदवार

कार्यक्रम के अनुसार, कुमार बृहस्पतिवार शाम को कोच्चि शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे और बाद में रात तक एक होटल में बैठक करेंगे।वह शुक्रवार सुबह गोश्री बोलगट्टी ब्रिज पर युवा मतदाताओं से बातचीत करेंगे और मतदाता जागरूकता अभियान में भाग लेंगे।बाद में, वे शाम तक होटल में बैठकों में भाग लेने से पहले मरीन ड्राइव वॉकवे, रेनबो ब्रिज और चिल्ड्रन पार्क का दौरा करेंगे।इसके बाद वह रात में म्यूजिकल वॉकवे और चीनावाला ब्रिज जाएंगे। शनिवार सुबह वे कोच्चि में आगे की बैठकों में शामिल होने से पहले चेराई बीच जाएंगे।Gyanesh Kumar: 

Read Also- जौनपुर के शिया इमामबाड़े में कथित तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात

कुमार ने जून 2001 से जुलाई 2004 तक एर्णाकुलम जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया, जिसके दौरान गोश्री पुल और मरीन ड्राइव के नवीनीकरण सहित कई विकास परियोजनाएं चलाई गईं।केरल कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी, कुमार ने केंद्र में जाने से पहले राज्य में विभिन्न पदों पर कार्य किया और पिछले साल उन्हें भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद का दायित्व सौंपा गया।Gyanesh Kumar: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *