War- इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमले किए

WAR

War– इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उप-नगरों पर गुरुवार को हमले किए। इन हमलों से पहले इजराइल ने लोगों से इलाका खाली करने को कहा था। इन हालात में लेबनान की राजधानी में यातायात ठप हो गया क्योंकि इजराइल की सेना द्वारा जारी निकासी नोटिस में लोगों को “अपनी जान बचाने और तुरंत अपने घर खाली करने” के लिए कहा गया था। इस नोटिस के बाद घबराए हुए लोग भागने की कोशिश करने लगे।

 Read Also-Iran War: अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी

कुछ ही घंटों बाद, बेरूत के बाहरी इलाकों में हमले शुरू हो गए। इजराइल ने हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेरूत के में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मध्य पूर्व में एक नया युद्ध छिड़ गया है। इसी बीच हिजबुल्लाह ने सोमवार को इजराइल पर मिसाइलें और ड्रोन दागे। इजराइल ने दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उप-नगरों पर बमबारी करके जवाबी कार्रवाई की। गुरुवार को जारी निकासी आदेश से पहले लेबनान में इन हमलों में123 लोगों की जान जा चुकी थी और 83,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *