Crime News: मध्य प्रदेश में चाचा बना हैवान, जमीनी विवाद में भाई बहन को उतारा मौत के घाट

Crime News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शुक्रवार को परीक्षा देने जा रही एक युवती और उसके भाई की कथित तौर पर उनके चाचा और चचरे भाई ने जमीन विवाद को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के धरमपुरी गांव में सुबह करीब साढ़े सात घटी। पीड़ितों की पहचान शीतल मालवीय (20) और उनके भाई कुलदीप मालवीय (19) के रूप में हुई है। Crime News: 

Read also: Rajnath Singh: पश्चिम एशिया संकट के बीच समुद्र में भारतीय नेतृत्व का आह्वान किया

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे ने परीक्षा केंद्र जाते समय भाई-बहन को रोका और लाठियों से उन पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। Crime News: 

Read also: हरियाणा में निवेश के लिए सिंगापुर को न्योता… CM सैनी ने किया आमंत्रित

पुलिस ने बताया कि हरिसिंह और पीड़ितों के पिता जगदीश भाई के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *