वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम आज भारत से स्वदेश के लिए रवाना होंगी जो युद्ध के कारण यात्रा पर लगी पाबंदियों की वजह से भारत में फंस गई थीं।
दक्षिण अफ्रीका की टीम कोलकाता से जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगी । दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ी केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पहले ही द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं जिसमें 15 मार्च से शुरू होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं ।
Read Also-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बंगाल में ‘वापस जाओ’ के नारों का करना पड़ा सामना
वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को हुए सुपर-8 मैच के बाद से ही कोलकाता में है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 मार्च को मिली हार के बाद से ही यहां पर रुकी हुई है। हालांकि, अब खबर ये आई है कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम मंगलवार को भारत से स्वदेश के लिए रवाना होंगी। यात्रा योजना में बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद हो गए थे । वेस्टइंडीज की टीम एक मार्च को सुपर आठ में भारत से हारने के बाद से कोलकाता में ही है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम चार मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद अपने देश नहीं जा सकी थी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

