Haryana News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा पदक तालिका में शीर्ष पर रहा

Haryana News

Haryana News: हरियाणा ने 17 से 21 मार्च तक यहां आयोजित 24वीं राष्टीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 95 पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा ने 39 स्वर्ण, 31 रजत और 25 कांस्य पदक जीते। तमिलनाडु कुल 51 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा जिसमें 14 स्वर्ण, 20 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल थे । गुजरात ने 14 स्वर्ण, 11 रजत और पांच कांस्य से कुल 30 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।Haryana News

Read Also-BENGAL ELECTION: बारानगर में पोस्टर विवाद, BJP और TMC समर्थकों के बीच हुई झड़प

मेजबान राज्य ओडिशा कुल 17 पदकों के साथ नौवें स्थान पर रहा जिसमें पांच स्वर्ण पदक शामिल थे । इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सेना खेल नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) की टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 1,460 पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया। पुरुषों की चक्का फेंक एफ11 स्पर्धा में हरियाणा के मोनू घांगस ने 35.05 मी के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता । उन्होंने राजस्थान के प्रवीण शर्मा (33.69) और आंध्र प्रदेश के नीलम संजय रेड्डी (31.34) को पीछे छोड़ा।

पुरुषों की चक्का फेंक एफ51–एफ52–एफ53 स्पर्धा में, उत्तर प्रदेश के राम रतन सिंह ने 11.98मी की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता; उनके बाद हरियाणा के प्रणव सूरमा (10.97मी) और धरमबीर (9.61मी) रहे । महिलाओं की लंबी कूद टी11–टी12 स्पर्धा में गुजरात की दामोर तेजलबेन अमराजी ने 4.95 मी की कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि ओडिशा की जानकी ओराम और दिल्ली की शिवानी त्यागी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *