अनुष्का शर्मा का टी20 क्रिकेट में डेब्यू! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल

T20 2026: Anushka Sharma's debut in T20 cricket! Included in the Indian team for the series against South Africa

T20 2026: अनुष्का शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिए पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। श्रृंखला के मैच डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे। अनुष्का शर्मा को डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले गुजरात जाइंट्स ने 45 लाख रूपये में खरीदा था। बाईस वर्ष की ये खिलाड़ी पिछले महीने बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए टीम की सदस्य थी।

आस्ट्रेलिया को 2.1 से हराने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही स्नेह राणा, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज काशवी गौतम को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है। ये श्रृंखला जून जुलाई में ब्रिटेन में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है।

Read Also: दिल्ली विधानसभा में बम धमकी! मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को खतरा, मचा हड़कंप

T20 2026- भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स , दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अरूंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयांका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *