Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच चांदी में 11,250 रुपये का उछाल, सोना भी 4900 रुपये महंगा

Gold Silver Price: Gold and silver rise on strong sentiment in global markets

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की तेजी आई। इस तेजी के कारण चांदी 11,250 रुपये चढ़कर 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 11,250 रुपये या 4.89 प्रतिशत बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जो मंगलवार के बंद भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है।99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 4,900 रुपये या 3.38 प्रतिशत बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। Gold Silver Price:

Read Also: Bengal Politics: CM ममता बनर्जी ने BJP और चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, दिया ये बड़ा बयान

सर्राफा बाजार में सोने का पिछला बंद भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी आई, जो हाल के सत्रों में एक मजबूत सुधार का संकेत है। इसे बेहतर भू-राजनीतिक माहौल से बल मिला।अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 82.17 डॉलर या लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी दो प्रतिशत की तेजी के साथ 72.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।Gold Silver Price:

Read Also: UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद गिरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली अग्रिम जमानत

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और यह लगभग 4,550 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निवेशकों को अमेरिका के साथ ईरान के संभावित संघर्षविराम की उम्मीद जगी है, जिसके कारण कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है।खबरों के अनुसार, ईरान को इस संघर्ष में संघर्ष विराम तक पहुंचने के लिए अमेरिका से 15-सूत्रीय प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।Gold Silver Price:

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर उम्मीद जताई है, और कहा है कि उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है, और एक सैन्य प्रवक्ता ने बातचीत के दावों को खारिज कर दिया है।इस बीच, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कुछ व्यापारिक जहाज़ों पर पारगमन शुल्क लेना भी शुरू कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और बढ़ गई है।Gold Silver Price:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *