Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बुधवार को माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 11 पुरुष और सात महिला नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों में डीकेएसजेडसीमेंबर पापा राव समेत डिवीसीएम और एसीएम रैंक के नक्सली शामिल हैं। ये सभी व्यक्ति कई वर्षों से माओवादी गतिविधियों से जुड़े हुए थे। Chhattisgarh:
Read Also: MP: पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील
बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने इस आत्मसमर्पण को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण दिन बताया।उन्होंने कहा,”आज के आत्मसमर्पण के बाद, इस क्षेत्र में कोई भी शीर्ष माओवादी नेता नहीं बचा है। केवल कुछ निचले स्तर के कार्यकर्ता ही रह गए हैं। हम उनसे अपील करते हैं कि वे आगे आकर अपने हथियार डाल दें। उनके पास आत्मसमर्पण करने के लिए 48 से 72 घंटे का समय है।” Chhattisgarh:
