अमेरिकी डॉलर पर जल्द दिखाई देंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर

America

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी मुद्रा (डॉलर) पर दिखाई देंगे । अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ये निर्णय ऐसे वक्त लिया है जब अमेरिका इस वर्ष देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। अमेरिकी करेंसी पर हस्ताक्षर की परंपरा 1861 से शुरू हुई, जब अब्राहम लिंकन ने इससे जुड़ा कानून पास किया था।AMERICA

1914 से ट्रेजरी सेक्रेटरी और ट्रेजरर दोनों के हस्ताक्षर नोटों पर छपते रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप के हस्ताक्षर सभी डॉलर नोटों पर होंगे या सिर्फ कुछ सीमित सीरीज में। ट्रेजरी विभाग ने इस पर अभी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

Read Also-सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये घटाई, डीजल पर 10 रुपये की कटौती

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अधिकारी ब्रैंडन बीच ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के हस्ताक्षर वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर के साथ जल्द ही अमेरिकी मुद्रा पर दिखाई देंगे । ऐसा इतिहास में पहली बार होगा और ये राष्ट्रपति के नेतृत्व और हमारे महान राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।’’AMERICA

Read Also-Kerala Elections: केरल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, जनादेश के लिए 890 उम्मीदवार चुनाव में ठोकेंगे ताल
उन्होंने कहा, “हमारे महान देश और राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों को मान्यता देने का इससे अधिक प्रभावशाली तरीका कोई नहीं हो सकता कि अमेरिकी डॉलर पर उनका नाम अंकित हो और ये पूरी तरह उचित है कि यह ऐतिहासिक मुद्रा स्वतंत्रता के 250वें वर्ष के अवसर पर जारी की जाए ।’’AMERICA

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *