एक्साइज ड्यूटी कटौती का असर, CM सैनी ने PM मोदी का जताया आभार

CM Saini, HARYANA NEWS, anil vij, Petrol Diesel Price Cut, Petrol Diesel Price Cut India, Excise Duty Reduction, Inflation Relief India, Middle East Conflict Impact, Modi Government Fuel Policy,हरियाणा समाचार, अनिल विज, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, उत्पाद शुल्क में कमी, भारत में महंगाई से राहत, मध्य-पूर्व संघर्ष का प्रभाव, मोदी सरकार की ईंधन नीति"

CM Saini : चंडीगढ़: सीएम नायब सिंह सैनी ने पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती से आम जनता को राहत मिली है और पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम स्थिर बने रहेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने “राष्ट्र प्रथम” नीति के तहत यह अहम कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। CM Saini CM Saini CM Saini 

Read also- WAR: ईरान के परमाणु ठिकानों पर इसराइल का हमला, अब्बास अराग़ची का बड़ा बयान

राज्य में वर्तमान में 4032 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां प्रतिदिन औसतन 4804 किलोलीटर पेट्रोल और 12003 किलोलीटर डीजल की बिक्री हो रही है। वहीं एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 2 लाख सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं और लगभग 1.90 लाख सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी लगातार जारी है और अस्पतालों, स्कूलों सहित आवश्यक संस्थानों में गैस की कमी न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। फिलहाल राज्य में 1.73 लाख कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

Read also-  हमलों के ‘बढ़ने और विस्तार होने’ की चेतावनी के बाद इजराइल ने ईरानी परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया     

मुख्यमंत्री (CM Saini ) ने बताया कि केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी के लिए 70% आवंटन ढांचा तैयार किया है। साथ ही घरेलू एलपीजी उत्पादन को 40% तक बढ़ाया गया है, जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।पीएनजी गैस पाइपलाइन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले ₹3 लाख प्रति किलोमीटर के हिसाब से 10 साल का अग्रिम लीज रेट लिया जाता था, जिसे अब घटाकर ₹1000 प्रति किलोमीटर एकमुश्त कर दिया गया है।प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन के लिए 13,33,603 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में भी हरियाणा मजबूत स्थिति में है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *