Delhi: लोक सभा अध्यक्ष ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने सन्देश में बिरला ने कहा: “जय जिनेन्द्र Delhi:

Read Also: Bihar Politics: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हुए भावुक, बिहार विधानसभा से दिया इस्तीफा

समस्त संसार को अहिंसा, दया, क्षमा और करुणा का संदेश देने वाले, जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। हजारों साल पहले भगवान महावीर स्वामी ने जो शिक्षाएं दी थी, वो आज के युग में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने शांति, अहिंसा और परोपकार का संदेश दिया। हर एक जीव के प्रति प्रेम और दया का संदेश दिया। शांति और अहिंसा के उनके आदर्श आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक हैं।

Read Also- Dehradun: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से मची सनसनी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भगवान महावीर ने आध्यात्म को त्याग से जोड़ा था। अपने शरीर को भले ही कष्ट हो जाए लेकिन दूसरे प्राणियों को कष्ट ना हो! भगवान महावीर और जैन धर्म ने यह परोपकारी दर्शन संसार को दिया। हमारे देश के साथ ही सम्पूर्ण मानवता भगवान महावीर के दर्शन और संदेशों से प्रभावित रही है। हम सब उनकी महान शिक्षाओं को जानें, भगवान महावीर के बारे में पढ़ें, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। आप सभी को एक बार फिर महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *