हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather:

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और हिमपात हुआ, जिससे न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। शिमला मौसम कार्यालय ने शनिवार को सात और आठ अप्रैल को चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि की आशंका को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। लाहौल स्पीति तथा कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार शाम से पिछले 24 घंटों में ताजा हिमपात हुआ। गोंडला में 13 सेंटीमीटर, हंसा और केलांग में 7.5 सेंटीमीटर तथा कोक्सर में तीन सेंटीमीटर हिमपात हुआ।Himachal Weather

Read Also- MP: कोतमा में इमारत धंसने से मची अफरातफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शुक्रवार रात को अटल सुरंग पर भी हल्का हिमपात हुआ। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। सराहन में 32.7 मिलीमीटर, उसके बाद धर्मशाला में 32.2 मिलीमीटर, कसौली में 23 मिलीमीटर, मनाली में 17 मिलीमीटर, बिलासपुर में 13.4 मिलीमीटर, कल्पा में 10.4 मिलीमीटर, पालमपुर में 8.6, सुंदरनगर में 8.5 और शिमला में 10 मिलीमीटर बारिश हुई।Himachal Weather

Read Also- Delhi News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर फिट इंडिया ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में जुटे फिटनेस प्रेमी

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की आशंका है। इसके अलावा राज्य में 10 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, जोत और कांगड़ा में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई और आकाशीय बिजली चमकी, जबकि सेओबाग, सुंदरनगर, ताबो और नेरी में 39 से 59 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।Himachal Weather:

कई स्टेशनों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में क्रमशः दो से पांच डिग्री सेल्सियस और दो से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। ताबो में रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और यह सबसे ठंडा स्थान रहा।मानसून से पहले के मौसम में एक मार्च से चार अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्षा 120.5 मिमी के मुकाबले 105.5 मिलीमीटर बारिश हुई जो 12 प्रतिशत कम है।Himachal Weather:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *